(
अखिलेश मिश्र)
थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ पारिवारिक जमीन बटवारे के विवाद में हुई मारपीट के दौरान छोटे भाई की मृत्यु के मामले में आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 09.06.2026 को थाना मेहनाजपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करसड़ा में पारिवारिक जमीन बटवारे के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के मध्य मारपीट की घटना हुई थी। मारपीट के दौरान बड़े भाई जगदीश विश्वकर्मा द्वारा छोटे भाई ओमप्रकाश विश्वकर्मा के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार हेतु अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में मृतक की पत्नी शान्ती विश्वकर्मा की तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0 57/2026 धारा 105 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।गिरफ्तारी का विवरण-श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के निर्देशन में थाना मेहनाजपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 10.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त मृतक के बडे़ भाई जगदीश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 सुखराम विश्वकर्मा निवासी ग्राम करसड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ को पंचायत भवन गंगवल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद डंडा बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।गिरफ्तार अभियुक्त- जगदीश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 सुखराम विश्वकर्मा निवासी ग्राम करसड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।बरामदगी का विवरण- एक अदद डंडा पंजीकृत अभियोग का विवरण मु0अ0सं0 57/2026 धारा 105 बीएनएस थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 दीपक कुमार,थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
02. हे0का0 हंसराज पटेल,थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
03. का0 सत्यम गुप्ता,थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
04. का0 अभिषेक चौधरी,थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
05. का0 योगेश शुक्ला, थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
06. म0का0 अंजली देवी,थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़।
























