(
अखिलेश मिश्र)
थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ ऑपरेशन वज्रपात के तहत अपहृता सकुशल बरामद, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सिधारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मुकदमे का सफल अनावरण पीड़िता की सकुशल बरामदगी, 24 घंटे के भीतर अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 03.06.2026 को थाना सिधारी पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि विपक्षी शमशाद उर्फ मुस्कान पुत्र आलम निवासी ग्राम गोपालपुर, पोस्ट गोलाबाजार, जनपद गोरखपुर द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 229/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम शमशाद उर्फ मुस्कान पुत्र आलम निवासी ग्राम गोपालपुर, पोस्ट गोलाबाजार, जनपद गोरखपुर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।गिरफ्तारी/बरामदगी का विवरण-श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं पीड़िता की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 08.06.2026 को उ0नि0 रंजन कुमार साव मय हमराह थाना सिधारी द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त शमशाद उर्फ मुस्कान पुत्र आलम निवासी ग्राम गोपालपुर, पोस्ट गोलाबाजार, जनपद गोरखपुर को क्षेत्र समेंदा, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया तथा पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।गिरफ्तार अभियुक्त-शमशाद उर्फ मुस्कान पुत्र आलम पुत्र आलम निवासी ग्राम गोपालपुर, पोस्ट गोलाबाजार, जनपद गोरखपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष।पंजीकृत अभियोग-मु0अ0सं0 229/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 रंजन कुमार साव, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़.का0 मृत्युञ्जय मिश्रा, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ रि0का0 मो0 रफीक, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ रि0म0का0 अनुपमा मौर्य, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।
























