( अखिलेश मिश्र)
थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ झपटमारी की घटना का सफल अनावरण, मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल/गिरफ्तार व बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला बदमाश जवाबी कार्रवाई में घायल, 01 तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, 01 मोबाइल फोन, 01 लेडीज बैंग, 9800/- रुपये नगद, व 01 मोटरसाइकिल बरामद पूर्व की घटना-दिनांक दिनांक 23-05-2026 को वादिनी मुकदमा महजवीन w/o शादाव अहमद ग्राम जमीन रसूलपुर थाना रौनापार जिला आजमगढ द्वारा थाना बिलरियागंज पर तहरीर दिया गया था कि वादिनी बिलरियागंज मार्केट से ई रिक्सा द्वारा अपने घर जा रही थी कि वधैला के पास पिछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार दो व्यक्ति झपट्टा मार कर प्रर्स ले लिये जिससे जिसमे पैसे व मोबाइल फोन भी था । जिसके सम्बन्ध में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0- 133/2026 धारा- 304(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया गिरफ्तारी/मुठभेड़ का विवरण-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतू चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.05.2026 को थाना बिलरियागंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से नहर पटरी मार्ग से होते हुए नसीरपुर की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर मौजूद पुलिस बल द्वारा नसीरपुर मोड़ के पास घेराबंदी की गयी कि सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो स्वयं को घिरता देखकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया । पुलिस टीम द्वारा पर्याप्त चेतावनी के पश्चात आत्मरक्षार्थ नियन्त्रित फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश फुजैल अहमद पुत्र अलीम निवासी अम्बेडकर नगर कसाई मोहल्ला कस्बा व थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगी है तथा उसके साथी 01 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया । घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी बिलरियागंज उसके पश्चात सदर अस्पताल भेजा गया ।घटना स्थल से 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, झपटमारी के- 9800/- रुपये नगद, 01 मोबाइल फोन व 01 लेडीज बैंग एवं मुठभेड़ में सम्मिलित 01 मोटरसाइकिल बरामद हुआ ।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0- 136/26 धारा 109(1) बीएनएस व 9/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है, बाल अपचारी को मा0 न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है ।पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 136/26 धारा 109(1) बीएनएस व 9/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ ।बरामदगी- 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, झपटमारी के- 9800/- रुपये नगद, 01 मोबाइल फोन व 01 लेडीज बैंग एवं मुठभेड़ में सम्मिलित 01 मोटरसाइकिल ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- फुजैल अहमद पुत्र अलीम निवासी अम्बेडकर नगर कसाई मोहल्ला कस्बा व थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष । (घायल)
2- बाल अपचारी 01 नफर आपराधिक इतिहास (फुजैल अहमद)-
01. मु0अ0सं0- 249/2023 धारा 380/457/411 भादवि थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
02.मु0अ0सं0- 367/2024 धारा 305/317(2) बीएनएस थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
03.मु0अ0सं0- 133/26 धारा 304(2) बीएनएस थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़।
04.मु0अ0सं0- 136/26 धारा 109(1) बीएनएस व 9/25/27 आर्म्स एक्ट थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी/मुठभेड़ मे सम्मिलित पुलिस टीम –
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र, उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव, उ0नि0 रतन सिंह पटेल, उ0नि0 गिरिजेश यादव, का0 रामबाबू यादव, का0 संजय सिंह द्वितीय, का0 अनिल विश्वकर्मा थाना बिलरियागंज ।

