(अखिलेश मिश्र)
थाना- गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ | दिनांक- 21.05.2026 हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण–दिनांक 19.05.2026 को वादी अनुज मोदनवाल पुत्र स्व0 सूरज मोदनवाल निवासी रानीपुर रजमो (विन्द्राबाजार) थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अवगत कराया गया कि दिनांक 18.05.2026 की रात्रि लगभग 22:30 बजे पारिवारिक विवाद/ताना मारने की बात को लेकर विपक्षीगण गोलू, शैलेन्द्र, शिव प्रसाद, शिव प्रकाश, अमित मोदनवाल, मोनी, दुर्गावती देवी एवं रंजू मोदनवाल आदि द्वारा एक राय होकर वादी के पिता सूरज मोदनवाल पर लाठी-डण्डा व रॉड से जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उपचार के दौरान चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उक्त प्रकरण में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 124/2026 धारा 103(1)/115(2)/351(3)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।गिरफ्तारी का विवरण–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे वांछित/अपराधी गिरफ्तारी अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.05.2026 को थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त शिव प्रकाश मोदनवाल पुत्र स्व0 किशोरीलाल निवासी ग्राम रानीपुर रजमो (विन्द्राबाजार) थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 55 वर्ष को समय करीब 11:40 बजे पटेल ढाबा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त– शिव प्रकाश मोदनवाल पुत्र स्व0 किशोरीलाल, निवासी रानीपुर रजमो (विन्द्राबाजार), थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, थाना गम्भीरपुर का0 रमेश यादव रि0का0 अंकित सिंह द्वितीय रि0म0का0 रागिनी गौड़ थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।

