(अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ, श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
में भारत स्काउट गाइड के रोवर्स और रेंजर्स का पांच दिवसीय कैंप लगाया गया ।श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालगंज, आजमगढ़ में भारत स्काउट गाइड के रोवर्स और रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रवेश कैंप दिनांक 9 मार्च 2026 दिन सोमवार को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ प्रारम्भ हुआ। ज्ञान की देवी मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया । रोवर्स रेंजर्स ने सरस्वती वंदना की । अतिथियों का स्वागत गीत के साथ तथा स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया गया । तत्पश्चात ध्वज शिष्टाचार , टोली विभाजन, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा , साइन, सेल्यूट आदि के बारे में बताया गया । उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोवर्स रेंजर्स को संबोधित करते हुए डॉ दुर्गावती सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। डॉ पूनम तिवारी ने कहा कि महिला अब अबला नहीं है। श्री सर्वेश कुमार ने पांच दिवसीय कैंप के शिविरार्थियों को शुभकामना दी । अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ अतुल यादव ने पांच दिवसीय कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु शुभकामना प्रेषित की। इस अवसर पर शिविर संचालक डॉ जयंत पाठक, अकबर आज़मी, रेंजर प्रभारी डॉ पूनम तिवारी, रोवर्स प्रभारी डॉ नीरज श्रीवास्तव, योग शिक्षका नीलम यादव, डॉ अखिलेश उपाध्याय, पूर्व रोवर्स प्रभारी श्री योगेश दयालु सिंह पूर्व रेंजर्स प्रभारी डॉ दीपमाला मिश्रा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा । पंचदिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे तीसरे और चौथे दिन प्रशिक्षकों ने इस स्काउट गाइड से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया । पंचदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन दिनांक 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ । समापन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रचार प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह रहे । इस अवसर पर प्रातः सर्वप्रथम सभी रोवर्स रेंजर्स का दीक्षा संस्कार किया गया । ध्वज शिष्टाचार के बाद सभी टोलियों ने पाक कला का आयोजन किया । शिविर में आए हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह, डॉ अतुल कुमार यादव, श्री सर्वेश कुमार, डॉ अखिलेश सिंह, श्री योगेश सिंह पूर्व रोवर्स प्रभारी, डॉ दीपमाला मिश्रा पूर्व रेंजर्स प्रभारी एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने प्रत्येक टोली का निरीक्षण किया। सभी आगंतुको को नाश्ता एवं भोजन कराया गया । फिर शिविर का विसर्जन किया गया । इस अवसर पर महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ से पधारे शिविर संचालक डॉक्टर जयंत पाठक एवं अकबर आजमी की रोवर्स प्रभारी डॉ नीरज कुमार श्रीवास्तव एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ पूनम तिवारी की ओर से भावभीनी विदाई भी की गई ।




























