(
अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ़, व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल प्रेम मिश्र का शुक्रवार को वाराणसी में निधन हो गया निधन की सूचना पर लालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष राम जनम सेठ तथा संगठन के द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया ।इस आयोजन में सभी व्यापारी गण एकत्रित होकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मिश्र की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया ।इस अवसर पर लालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष रामजनम सेठ ने कहा कि हम सभी व्यापारियों के अग्रदूत एवं सदैव मार्गदर्शन करने वाले प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी लालगंज व्यापार मंडल समिति के अभिभावक के रूप में स्नेह देते रहे ।प्रेम मिश्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल उनका निधन व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकसभा में व्यापार मंडल महामंत्री रजनीश जयसवाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गणेश, मीडिया प्रभारी सुशील जयसवाल, उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, व्यापार मंडल सलाहकार चंदन मिश्र, यशवंत गुप्ता, छेदीलाल गुप्ता, राम अवतार बरनवाल सहित आदि लोग शोकसभा में उपस्थित रहे।



























