अखिलेश मिश्र
लालगंज, आजमगढ़ ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का होली मिलन समारोह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लालगंज पर सामाजिक समरसता के साथ संपन्न हुआ। जिला प्रचारक आलोक ने कहा कि सामाजिक समरसता ही समाज की उन्नति का आधार है।समाज के सभी वर्गों के लोग आपस में मिलजुल कर रहें। एक दूसरे के सुख-दुख में सम्मिलित हों इसके लिए आर एस एस सदैव प्रत्यन्तशील रहता है। हमारे दैनिक प्रयोग की भाषा हिंदी होनी चाहिए।निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। विकास के जितनी भी योजनाएं एवं कार्यक्रम हों सब अपनी भाषा में ही हों।हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।प्रदूषण मुक्त हो। इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। हमारी वाणी मधुर होनी चाहिए।कहा गया है कि मधुर वचन एक औषधि तजि दे वचन कठोर। जिला प्रचारक आलोक के उद्बोधन के बाद लोगों ने एक दूसरे से अबीर और गुलाल लगाकर गले मिले और खुशी का इजहार किया। गायक नीरज पांडेय ने होली के रंग भरे गीतों से श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह , दी बार के अध्यक्ष नगेद्र सिंह, नगर प्रचारक निखिल ,बृजेश्वर ,दीपक , उमाशंकर मिश्र सह जिला कार्यवाह अतुल , सुशील,चन्दन मिश्र, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, आदर्श बरनवाल, सत्यप्रिय सिंह संजय,रजनीश, डा० के आर सिंह,कृष्ण कुमार मोदनवाल आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

























