(
अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ़ ,सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंधक शांति सुदामा शिक्षण संस्थान दीपक राय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। इसके बाद अतिथियों का परिचय एवं स्वागत सत्कार किया गया। भैया बहनों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इसमें गीत नाटक, होली गीत प्रहसन प्रमुख थे। भैया बहनों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विजय बहादुर सिंह के निर्देशन में भैया बहनों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश गुप्त कोषाध्यक्ष, धर्मराज गुप्त उप प्रबंधक, अतुल बरनवाल, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सोभनाथ गुप्त, उमाशंकर मिश्र, लाल बहादुर सिंह ,संजय पाठक ,रामनरेश यादव ,दिनेश यादव ,गिरधारी लाल, विजय यादव ,आनंद कुमार ,सुजीत विश्वकर्मा ,आदेश तिवारी गिरधारी लाल, लोकनाथ शुक्ला, विपुल वर्मा, राकेश सरोवर ,वीरेंद्र यादव, दीपक मिश्रा, अंजू मौर्य, अनामिका मौर्य तथा विद्यालय के कर्मचारी गण और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र पांडेय ने अतिथियों का आभार ज्ञापन किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।



























