(अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ, श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुआ एच.आई.वी. एवं आत्महत्या समेत मानसिक बीमारियों पर जागरूकता कार्यक्रम श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,
में दिनांक 10 सितम्बर 2025 को एच.आई.वी. एवं आत्महत्या समेत मानसिक बीमारियों पर एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर संयुक्त हास्पिटल लालगंज के काउंसलर सेजल राय और राममिलन ने एच.आई.वी. संक्रमण और मानसिक बीमारियों के कारण, बचाव और निवारण के बारे में छात्र-छात्राओं को को जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह ने कहा कि आत्महत्या इस समय की गंभीर समस्या है । वास्तविकता यह है कि मौसम, मिज़ाज और परिस्थितियाँ बदलती रहती हैं । यदि व्यक्ति को यह विश्वास हो यह सब मेरे भी अनुकूल होंगी तो फिर मन में आत्महत्या का विचार नहीं आएगा । इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि एचआईवी एड्स और मानसिक बीमारियां ऐसी हैं कि इनमें जागरूकता से ही बचाव सम्भव है।

