(
अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ। वानर सेना के संरक्षक अजित प्रताप सिंह डिप्टी डायरेक्टर उत्तर प्रदेश सरकार उनके मार्गदर्शन व निर्देशानुसार देवदूत अभिषेक राय राजन के द्वारा इस मुहिम को चलाया गया।बता दें कि देवगांव थाना छेत्र गोसाईगंज निवासी गुफरान अहमद स्कार्पियो चलना सिख रहा था, स्कार्पियो अनियंत्रित होने से एक मैजिक गाड़ी टक्कर मरते हुए और गणेश कश्यप ऊर्फ छग्न को रौदते हुए ममता राय के मकान की दीवाल से टकरा गयी जिसमे गणेश कश्यप ऊर्फ छगन बुरी तरह से घायल हो गये हैं जिनका उपचार हाइवे हॉस्पिटल वाराणसी में चल रहा है डॉक्टर के अनुसार गणेश कश्यप की रीढ़ की हड्डी चार जगह से टूट गयी है जो जिंदगी और मौत की बिच उनकी सांसे चल रही है, गणेश कश्यप की उपचार हेतु मदद के लिए गोसाई की बाजार ग्राम असाउर निवासी श्री मान शैलेन्द्र राय ऊर्फ देवी राय समाज सेवी अपनी तरफ से 31500 रुपये गणेश कश्यप के पिता जी को दिए और आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिए, श्री देवी राय के साथ गये करीब 40 से 45की संख्या में युवा साथियो ने भी 51000 रुपये की मदद किये, जिसमे, राजन राय, मनीष राय, अवनीश राय, साहिल राय, रोशन राय, दीपक राय, पंकज राय, राहुल राय, आकाश राय, शौरभ पंडित, रितेश राय, उत्तम राय, छोटू राय और आदि लोग भी सम्लित रहे।


