(
अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ़, भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनिर्वाचित मंडल उपाध्यक्ष भाजपा पल्हना आनंद सिंह को माल्यार्पण कर दी गई बधाई। लालगंज ब्लाक अंतर्गत अहिरौली ग्राम में श्री हनुमान जी मंदिर पर नवनिर्वाचित मंडल उपाध्यक्ष भाजपा पल्हना आनंद सिंह द्वारा श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन किया मंदिर परिसर में मंडल उपाध्यक्ष भाजपा पल्हना आनंद सिंह को मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंडल उपाध्यक्ष भाजपा आनंद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है मैं भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं यह जो पद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिया गया है मैं उसका आभार व्यक्त करता हूं संगठन द्वारा जो भी निर्देश होगा मैं जी जान से उसे करता रहूंगा और जनता के समस्याओं को निस्तारण कराने का प्रयास करूंगा ।स्वागत करने वालों में श्री राम मिश्र, उदय प्रताप सिंह, अशोक सिंह ,अखिलेश कुमार मिश्र, पुनीत मिश्र, नीरज सिंह, अंजनी मिश्र, श्यामलाल प्रजापति, प्रेम मिश्र, दीनानाथ राजभर ,अनुराग मिश्र, जुगनू सिंह, चंचल सिंह, युवराज सिंह सहित आदि लोगों ने स्वागत किया।








