(
अखिलेश मिश्र)
लालगंज (आजमगढ ) लालगंज में रेलवे लाइन बनाये जाने को लेकर लालंगज रेल पथ निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक राजेश शुक्ला द्वारा चालये जा रहे जन जागरण अभियान ने गति पकड़ ली है। लालगंज क्षेत्र के सभी दलो समाज सेवी संस्थाओं अधिवक्ता व व्यापारी बंधुओ ने रेलवे लाइन बनाये जाने को लेकर आवाज बुलन्द की है। एक तरफ जहां लालगंज के सांसद दरोगा सरोज ने संसद में रेलवे लाइन लालगंज लाने के लिए सवाल उठाया है। वही लालगंज के विधायक बेचाई सरोज ने भी लालगंज में रेलवे लाइन विछाये जाने की मांग को समर्थन देते हुए सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि जरूरत पढने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी रेलवे लाइन लालगंज में बनाने की मांग करूगा। लालगंज के नगर पंचायत प्रतिनिधि अध्यक्ष शरद यादव ने भी लालंगज में रेलवे लाइन बनाये जाने के लिए सहयोग व संघर्ष का आश्वासन दिया और कहा कि यह कार्य जितना जल्दी से जल्दी हो प्रयास करूंगा । इसी क्रम में अधिवक्ता संघ लालगंज के अध्यक्ष व भाजपा नेता नगेन्द्र सिंह सूर्यमणि यादव सुधिर श्रीवास्तव ने भी लालगंज ये रेलवे लाइन लाने के लिए हर संघर्ष में सहयोग का अश्वासन दिया। भारतीय कम्यूनिष्ठ पाट्री के नेता हामीद अली एडवोकेट ने कहा कि 70 वर्षो से आजमगढ वाया लालगंज वाराणसी रेलवे लाइन बनाये जाने की मांग की जा रही है। लेकिन यह कार्य अभि पूर्ण नहीं हुआ इस लिए संघर्ष ही विकल्प हैं जिसके लिए हम सभी तैयार है। इसके साथ ही व्यापार मण्डल लालगज के अध्यक्ष रामजनम सेठ भाजपा नेता संजय जयसवाल देवगांव के डी.च.पी ग्रुप के प्रमुख व पूर्व प्रधान विधुत चौरसिया फेकू सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक अमरनाथसिंह लालगंज ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधी उद्धव सिंह सोनू पूर्व ब्लाक प्रमुख डा प्रमोद कुमार सरोज भाजपा नेता व प्रधान रामचन्द्र राम पूर्व सभासद गौरव सिंह रघुवंशी जितेंद्र चौरसिया पूर्व सभासद व वर्तमान सभासद कृष्ण कुमार मोदनवाल सहित तमाम लोगो ने लालगंज में रेलवे लाइन बनाने के लिए आवाज उठाई ।
























