(अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ़, पुनीत मोहन दास न्यायधिकारी ग्रामीण न्यायालय लालगंज का हुआ विदाई समारोह का आयोजन। बुधवार को ग्रामीण न्यायालय लालगंज प्रांगण में 2024 से रहे पुनीत मोहन दास न्यायधिकारी का विदाई समारोह तहसील बार अध्यक्ष सूर्यमणि यादव की अध्यक्षता में हुआ संपन्न ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुनीत मोहन दास न्यायधिकारी ग्रामीण न्यायालय लालगंज द्वारा भारत के संविधान पर पुष्प अर्पित कर व धूप जलाकर स्वागत समारोह प्रारंभ किया गया। जिसमें अधिवक्ता , पत्रकार, न्यायालय के कर्मचारी तथा जनता द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अधिवक्ता विंध्यवासिनी राय एडवोकेट, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव एडवोकेट, रामसेवक एडवोकेट ,नीरज पांडे एडवोकेट, त्रिदेव तिवारी, अंकुर मिश्र एडवोकेट, रविकांत, पत्रकार राजेश शुक्ल ,सहित आदि लोगों ने कहा कि न्यायालय एक मंदिर है अधिवक्ता उसी मंदिर का पुजारी है जीवन में हमेशा अच्छा कार्य करना चाहिए विदाई शब्द कष्ट दायक शब्द होता है पुनीत मोहन दास न्यायधिकारी द्वारा और अधिवक्ताओं के साथ सुनना और फाइलों का निस्तारण करना यह बहुत ही सराहनीय कार्य न्यायाधीश द्वारा लालगंज ग्रामीण न्यायालय के परिसर के वातावरण को भी हमेशा बनाए रखें हम लोगों के लिए बहुत ही अच्छी बात है।
इस अवसर पर तहसील बार मंत्री सुधीर श्रीवास्तव, प्रतिश राय, एडवोकेट संतोष सिंह, अरविंद राय ,अजीत कुमार त्रिपाठी, इरशाद एडवोकेट, देव जी आनंद एडवोकेट, रामचंद्र यादव एडवोकेट ,हरी यादव एडवोकेट, अंशु राय एडवोकेट, जितेंद्र सिंह एडवोकेट, चंद्र मोहन यादव एडवोकेट ,विजय प्रजापति एडवोकेट, बेद प्रकाश यादव एडवोकेट, कन्हैया, पेशकार ज्वाला प्रसाद, टाइप बाबू तेजबल, करुणा शंकर सिंह, आशीष श्रीवास्तव, विजय कुशवाहा अश्वनी गुप्ता , रतनपाल सिंह, सूरज, विपिन, किरण भारती सहित आदि लोग विदाई समारोह में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष राय ने किया।

















































