(अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ, सेंट जेवियर्स स्कूल तरवा, लालगंज के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में विद्याल
य के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार परिणाम प्राप्त किया है।विद्यालय के मेधावी छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि विद्यालय का नाम भी गौरवान्वित किया है। प्रमुख स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में—वैभव सिंह (94.8%), सिमरन यादव (94.4%), ऋषिका सिंह (94.2%), आयुष सिंह (94%), अमित यादव (93.6%), हिमांशु यादव (92.4%), अंश सिंह (92.4%), आराध्या सिंह (91.4%), सनिध्य सिंह (91.2%), अदिति चौधरी (90.8%), ताहिर मिर्जा (90.8%), आरुषि यादव (90.4%), रघुवंश सिंह (90.2%) तथा सचिन सिंह (90.2%) शामिल हैं।इन सभी विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।इस अवसर पर विद्यालय के Managing Director सुशांत चंद्रा, ने सभी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया तथा उन्हें भविष्य में और भी ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के समर्पण को दिया ।इसी क्रम मेनूरजहाँ चिल्ड्रेन स्कूल का CBSE कक्षा 10वीं परिणाम शानदार, शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट ।सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम नूरजहाँ चिल्ड्रेन स्कूल, दौना जेहतमंदपुर लालगंज ने हर वर्ष की भांति शानदार सफलता हासिल करते हुए जिले व क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा जो संस्था की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।विद्यालय की मेधावी छात्रा श्रेया गौतम ने 97% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान आदर्श विश्वकर्मा ने 96.6%, तृतीय स्थान रहीमा बानो ने 96.2%, चतुर्थ स्थान अमनार खान 95.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय के कुल 28छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 57 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह परिणाम विद्यालय के लगातार बेहतर शैक्षिक स्तर को दर्शाता है।इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

























