(अखिलेश मिश्र)
लालगंज ,आजमगढ़,उत्तर प्रदेश शासन ने नगर पंचायत कटघर लालगंज में अनिल राज गुप्त, जितेंद्र सोनकर उर्फ रोमी सोनकर तथा कृष्ण कुमार मोदनवाल को सभासद घोषित किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर मनोनीत तीनों सभासदों को फूल मालाओं से लादकर
किया जोरदार स्वागत। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह,दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष तथा भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह ने कहा कि मनोनीत तीनों सभासद भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। इनके मनोनयन से नगर के विकास में चार चांद लगेगा। जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह व जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू ने कहा कि तीनों सभासद लालगंज नगर पंचायत के विकास में मील के पत्थर होंगे। मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अत्यंत वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अनिल राज गुप्त को तथा कृष्ण कुमार मोदनमल और जितेंद्र सोनकर उर्फ रोमी सोनकर को सभासद नियुक्त करके सराहनी निर्णय लिया है। हम प्रदेश नेतृत्व को इस सराहनीय कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हैं। मनोनीत सभासद अनिल राज गुप्त, जितेंद्र सोनकर उर्फ रोमी सोनकर तथा एडवोकेट कृष्ण कुमार मोदनवाल ने कहा कि पार्टी ने हम लोगों के प्रति जो विश्वास ब्यक्त किया है, उसके लिए हम प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। हम तीनों लोग मिलकर नगर पंचायत कटघर लालगंज के विकास में पूरा सहयोग करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह एडवोकेट अशोक अष्ठाना,पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह,जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह, जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू,मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार राय चिरकिहिट,मीडिया प्रमुख सत्यम सिंह, प्रधान राम चन्द्र राम,संतोष कुमार सिंह , सर्वेश राय, राजेश शुक्ल, अवनीश राय उर्फ रिंकू राय,राजेश सिंह, चन्द्र कान्त राय,सुधांशु मोहन सिंह, मुहम्मद जैद, ,शिव प्रकाश यादव, शीतला राय, विनय चतुर्वेदी, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव,शेरु सिंह प्रधान, मनोज राय, आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे






























