(अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ, श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्तदिवसीय विशेष शिविर प्रारम्भ। श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लालगंज, आजमगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का प्रारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अतुल कुमार यादव और सर्वेश कुमार के सुपरविजन में हुआ । विशेष शिविर के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महा
राजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजक डाक्टर देवेन्द्र कुमार पांडेय ने फीता काटकर, मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयंसेवक/ स्वयंसेविकाओं को जीवनोपयोगी कर्तव्यों का बोध करा कर समाज के प्रति हमेशा सचेत बने रहने का संदेश दिया । स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाओं के द्वारा आज महाविद्यालय प्रांगण में भोजन भी बनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सहायक आचार्य डॉक्टर दुर्गावती सिंह ने स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को अपने आशीर्वचनों से सिंचित किया । श्री दिलीप कुमार, श्री संतोष कुमार यादव, श्री फेकू यादव, श्री शमशाद ने पूरे कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया ।


























