(अखिलेश मिश्र)
लालगंज (आजमगढ ) जिलाधिकारी आजमगढ़ के निर्देश पर लालगंज तहसील के कार्यालयो का एडीएम ने किया निरीक्षण । सोमवार को एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने तहसील लालंगज के एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायलय, नायब तहसीलदार न्यायालय , संग्रह कार्यालय, बीआर सी कार्यालय, नजारत कार्यालय, रजिस्ट्रार कानूगो कार्यालय, भूलेख अभिलेखागार कार्यालय सहित अन्य कार्यालयो का निरीक्षण किया । निरीक्षण करने के बाद एडीएम प्रशासन
राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि निरीक्षण में जो कमिया पाई गयी है वह सम्बन्धित अधिकारियो को बता दी गयी है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा, तहसीलदार लालगंज उमेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार मनोज गिरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



























