(
अखिलेश मिश्र)
लालगंज (आजमगढ़ ) स्थानीय तहसील परिसर स्थित लालगंज पुलिस चौकी पर उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा की अध्यक्षता में महाशिव रात्रि व होली त्यौहार को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए को उप जिलाधिकारी राजकुमार बैठा ने कहा कि त्यौहार को सभी लोग मिल जुल कर मनाए । वही क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय ने कहा कि महाशिव रात्रि , होली व रमजान को भाई चारा से मनाते हुए त्यौहार को मनाए । शिवरात्रि के दिन निकलने वाली शिव बारात के रास्तो की जानकारी आयोजको से लेकर कोतवाल व पुलिस चौकी प्रभारी लालगंज को निर्देशित किया कि शिव बारात निकलने वाली गलियों की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो। चिन्हित भूमि पर ही होलिका दहन हो किसी नये स्थान पर होलिका दहन नही किया जायेगा । कोतवाल देवगांव ने डीजे संचालको को हिदायत देते हुए कहा कि होली पर डीजे नही बजेगा । ढोल, मजीरा, हरमुनिया , नगारा सहित अन्य बाजो के साथ होली मनाए । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय, कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय , सभासद रामअवतार , अबु तालिब , प्रवीण मिश्रा , जवाहिर लाल , ओमप्रकाश गिरी , सोनू गिरी लालगंज , लक्ष्मी प्रसाद वर्मा देवगांव , राधेश्याम मिश्रा , अभिलाख मिश्रा , गोपाल मिश्रा , अजय मिश्रा , जैद , नूर आलम , अंजनी चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।


























