(
अखिलेश मिश्र)
श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय लालगंज के छात्र एवं छात्राओं ने खेल के माध्यम से दिखाया दमखम ।श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय लालगंज आजमगढ़ वार्षिक उत्सव के पांचवे दिन के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह के खेल भावना के शपथ के साथ विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इस प्रतियोगिता में 100 मी , 200 मी दौड़, भाला फेक, गोला फेक और लंबी कूद के माध्यम से छात्र - छात्राओं ने अपना शारीरिक दमखम को प्रदर्शित किया।खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन महाविद्यालय के अध्यापक डॉ विपिन कुमार सिंह, श्री सर्वेश कुमार, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, श्री योगेश सिंह दयालू, आशीष कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के पूर्व छात्र खेल निर्देशक श्री आनंद ने किया। निर्णायक मंडल के भूमिका में अपने दायित्व का निर्वहन डॉ सीमा सिंह, डॉ दीपमाला मिश्रा ,डॉ दुर्गावती सिंह, डॉ लक्ष्मीवंदना विश्वकर्मा, प्रतिमा दूबे,डॉ संगीता वर्मा किया। खेल में प्रतिभाग़ कर रहे समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन प्राचार्य प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह, डॉ अतुल कुमार यादव ,श्री दिलीप कुमार , श्री संतोष यादव, श्री राजनाथ सिंह ,श्री अशोक कुमार सिंह एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने किया।




