(
अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ, स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत एकल अभियान आरोग्य योजना के तत्वावधान में ग्राम खनियरा में संच सिंहपुर अंचल आर्यमगढ़ में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान रामजनम यादव व डा. जितेंद्र कुमार यादव द्वारा भारत माता को माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर प्रारंभ किया गया। प्रभाग P4 गतिविधि प्रमुख मलिकराम एकल अभियान प्रस्तावना पर चर्चा करते हुए कहा कि एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा सुदूर ग्रामीण बस्ती के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से जन जागरूकता का कार्यक्रम किया जाता है। प्राथमिक उपचार, स्वच्छता योग ,पोषण आहार ,एनेमिया तथा घरेलू उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया जाता है। आरोग्य योजना एवं NMO के द्वारा पूर्वांचल के 72 जिलों में रविवार को पंडित मदन मोहन मालवीय स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजन किया गया। डा. जितेंद्र यादव उपस्थित सभी मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न जानकारियां प्रदान की। इस स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण करके दवा वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. पंकज साव, डा. रोहिणी नंदन चौधरी, डा. निशु कुमारी, डा. पूनम डिगवाल का सहयोग प्राप्त हुआ। इस आरोग्य शिविर में अंचल अभियान प्रमुख अनिल कुमार, संच प्रमुख नीरज यादव, कुसुमबाला, सुनीता आचार्य बहनें व ग्राम समिति के लोग उपस्थित रहे।


