(
अखिलेश मिश्र)
आजमगढ़, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन आजमगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह का गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ स्थित सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया-आज दिनांक 05.09.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन आजमगढ़ स्थित सभागार में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन आजमगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर,सदर व लालगंज तथा पुलिस विभाग के अधि0/कर्म0 उपस्थित रहे।समारोह के दौरान वक्ताओं ने प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन आजमगढ़ श्री संतोष कुमार सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दीं। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री संतोष कुमार सिंह ने भी अपने संबोधन में सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पुलिस लाइन हमेशा उनके दिल में विशेष स्थान रखेगा।कार्यक्रम का समापन स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं सभी उपस्थितजनों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारीगण-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री हेमराज मीना, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पांडे एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।






