(अखिलेश मिश्र)
थाना-जहानांगज, जनपद आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
के निर्देशन में, थाना जहानागंज पुलिस की अवैध शराब एवं शराब बनाने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही-आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आजमगढ़ पुलिस द्वारा लगातार शराब बनाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में थाना जहानागंज पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शराब बनाने/ बेचने वालों पर की गई कार्यवाहीथाना जहानागंज पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त टीम द्वारा कुल 235 बोतल भिन्न-भिन्न ब्रांडों के 176 लीटर, 250ML अवैध शराब के साथ 03 (02 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता) अन्तर्राज्जीय अभियुक्त गिरफ्तार,अभियुक्तों को थाना क्षेत्रान्तर्गत बजहा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रिया-कलाप में संलिप्त अपराधियों, आगामी त्योहार के दृष्टिगत अवैध शराब निष्कर्षण/ विक्रय के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना जहानागंज प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्र, मय हमराह व उ0नि0 मो0 सहबान प्रभारी स्वॉट टीम,मय हमराह की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-28.09.2025 को देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 03 अन्तर्राज्जीय अभियुक्तों . किशन कुमार पुत्र भोगेंद्र राम निवासी भासेपुर थाना बाजपट्टी जिला सीतामढ़ी बिहार उम्र 22 वर्ष वरुण कुमार साहनी पुत्र राम शोभित साहनी निवासी बक्सामा थाना गोरौल जिला वैशाली उम्र 35 वर्ष. विभा देवी पत्नी स्वर्गीय उपेंद्र साहनी निवासनी केरमा थाना कोहली जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 40 वर्ष* को *कुल 235 बोतल भिन्न-भिन्न ब्रांडों के 176 लीटर, 250ML अवैध शराब, एक अदद एंबुलेंस वाहन व उसमे रखी चार अदद नम्बर प्लेट व एक अदद फास्टेड बॉक्स* के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत बजहा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हमलोग एम्बुलेस गाड़ी में हरियाणा से माल लेते हैं जिसे बिहार में ले जाकर सप्लाई करते है। हम लोगों के पास चार फर्जी नम्बर प्लेट है जिसको हमलोग स्थान के अनुसार अपनी गाड़ी में लगाकर प्रयोग करते रहते है उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना जहानागंज पर *मु0अ0सं0-298/2025 अंतर्गत धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/341(2) बीएनएस व धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत* कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।गिरफ्तार अभियुक्तगण व आपराधिक इतिहास-*
1. किशन कुमार पुत्र भोगेंद्र राम निवासी भासेपुर थाना बाजपट्टी जिला सीतामढ़ी बिहार उम्र 22 वर्ष
2. वरुण कुमार साहनी पुत्र राम शोभित साहनी निवासी बक्सामा थाना गोरौल जिला वैशाली उम्र 35 वर्ष
3. विभा देवी पत्नी स्वर्गीय उपेंद्र साहनी निवासनी केरमा थाना कोहली जिला मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 40 वर्ष
*बरामदगी का विवरण-*
कुल 235 बोतल भिन्न-भिन्न ब्रांडों के 176 लीटर 250ML अवैध शराब, एक अदद एंबुलेंस वाहन व उसमे रखी चार अदद नम्बर प्लेट व एक अदद फास्टेड बॉक्स बरामद किया गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. *टीम थाना जहानागंज–* (व0उ0नि0 वीरेंद्र यादव व उपनिरीक्षक श्री विनय कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेम शंकर, कांस्टेबल मनोज कुमार, महिला कांस्टेबल शिखा सिंह व चालक सोनू गौड थाना जहानागंज आजमगढ़ )
2. *टीम स्वाट द्वितीय–* ( उ0नि0 मो0 सहबान खान,उ0नि0 सुनील तिवारी, हे0का0 सत्येन्द्र यादव,हे0का0 अवधेश यादव,का0 मुकेश यादव)
3. *टीम सर्विलांस-* हे0का0 संजय सिंह


