(
अखिलेश मिश्र)
लालगंज /आजमगढ़ स्थानीय तहसील क्षेत्र के विद्युत वितरण खंड तृतीय लालगंज के अंतर्गत आने वाले गोसाईं की बाजार उपकेंद्र से लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांवों को बिजली दी जाती है, किसान जब तक ट्यूबेल चला कर खेत तक जाता है तब तक बिजली गायब हो जाती है दिन में ज्यादा बिजली कटौती से सिंचाई बाधित है, उमस भरी गर्मी में अनिश्चित बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश है जर्जर तार भी बिजली कटौती का मुख्य कारण हैं 24 घंटे में 10 से 12 घंटे ही बिजली ग्रामीण अंचल में मिल पा रही है,खनियरा निवासी किसान लक्ष्मी कन्नौजिया ने बताया बरसात न होने से धान की फसल खराब हो रही है गांव के ही ट्यूबेल से पाइप लगाकर पानी दिया जाता है ट्यूबेल की बटन दबा कर जैसे ही खेत तक जाते हैं बिजली गायब हो जाती है ,मसीरपुर निवासी राहुल कुमार ने बताया कि गोसाई की बाजार फीडर से हम लोगों को बिजली दी जाती है मात्र 11 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है हर 10 मिनट पर कट जाती है उमस भरी गर्मी में रात जाग कर बितानी पड़ रही है , मिर्ज़ाआदमपुर के किसान ओमप्रकाश सिंह, शुभम सिंह, राजू सिंह कैथीशंकरपुर निवासी ने बताया कि बिजली व्यवस्था सही न होने से धान फसल खराब हो रही है, वही इस मामले में एस.डी.ओ. लालगंज अजय यादव ने बताया कि दिन में 6 घंटे की रोस्टिंग है किंतु ज्यादा रोस्टिंग हो जाने से बिजली बाधित है एक दो दिन बिजली की समस्या थी बाकी सप्लाई सही से दी जा रही है, शाम को ओवरलोड की वजह से दिक्कत है।

