(
अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ, शिक्षक दिवस के पूर्व मोहम्मदपुर ब्लॉक के दर्जनों शिक्षकों को किया गया सम्मानित बिंद्रा बाजार अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन द्वारा शिक्षक दिवस के एक दिन पूर्व शिक्षक सेवा सम्मान 2025 का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मोहम्मदपुर खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने सर्वप्रथम सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। वह एक महान दार्शनिक, विद्वान और शिक्षक थे।उनका जन्म 5 सितंबर, 1888 को तमिलनाडु के तिरुत्तानी में हुआ था। उनके जन्मदिन को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने दर्शनशास्त्र का अध्ययन किया और चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज में प्रोफेसर बने। बाद में, उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में भी पढ़ाया।डॉ. राधाकृष्णन को 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, जो भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। उन्होंने भारत की शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए बहुत काम किया। संबोधन के बाद तमाम सेवानिवृत्ति और वर्तमान अध्यापक प्रधान अध्यापकों ने उनके जीवन पर चर्चा किया सम्मान में मुख्य रूप से मोहम्मदपुर ठेकमा के पचास से अधिक सेवानिवृत्ति एवं कार्यरत अध्यापक अध्यापिकाओं को शिक्षा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया मुख्य रूप से मास्टर फैजान बिहारी सिंह लालकिशन गौड़ गुलाब सिंह मोहित यादव अमरनाथ पांडे आप मिश्रा नीतू राय हरिप्रकाश रामवचन रश्मि रेखा सविता मिश्रा भावना वर्मा ललिता मिश्रा हरेंद्र यादव मिथिलेश कुमार अरविंद लाल चंद्रधारी सरोज श्री राम सेठ सुनील पांडे शशिकांत उपाध्याय समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय लोगों का आभार प्रकट किया संस्था के सदस्य पवन अस्थाना लकी श्रीवास्तव प्रिंस कुमार देवेश उपाध्यक्ष चंदन कुमार रवि चौहान पूरे कार्यक्रम में लग रहे । कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने किया





