(
अखिलेश मिश्र)
निरीक्षक गोपनीय श्री संजीव पाण्डेय का पदोन्नति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा इनके कंधे पर स्टार लगाकर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल उपस्थित रहे यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक नगर, आजमगढ़ में कार्यरत *उपनिरीक्षक (गोपनीय/स्टेनो) श्री संजीव पाण्डेय को उनकी कार्यकुशलता, निष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर *निरीक्षक (गोपनीय) के पद* पर पदोन्नत किया गया है। श्री संजीव पाण्डेय ने अपने दायित्वों का सदैव कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है एवं विभाग के प्रति समर्पित भाव से सेवा प्रदान की है। उनके इस प्रमोशन से विभाग को और अधिक सुदृढ़ता प्राप्त होगी।पुलिस विभाग, आजमगढ़ परिवार की ओर से श्री पाण्डेय को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी जाती हैं।






