(अखिलेश मिश्र)
थाना – देवगांव जनपद आजमगढ़ मिशन शक्ति 5.0 के तहत नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा
ने वाला अभियुक्त गिरफ्तारअपराध का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 28.09.2025 को वादिनी थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना देवगांव पर तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, किंतु बाद में पता चला कि उसे बहला-फुसलाकर एक व्यक्ति द्वारा भगा लिया गया है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 355/2025 धारा 137(2), 87 बी.एन.एस. का अभियोग गिरफ्तारी का विवरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री भूपेष कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, मिशन शक्ति 5.0 के तहत आज दिनांक 30.09.2025 को उ0नि0 लाल बहादुर प्रसाद मय हमराह को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त लालगंज कस्बे में मौजूद है। तत्पश्चात त्वरित कार्यवाही करते हुए समय लगभग 08:30 बजे मुकदमा उपरोक्त में प्रकास में आये अभियुक्त नौशाद अली पुत्र मो० अनवर निवासी पूरे शिवचरन तिवारी का पुरवा, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ को लालगंज कस्बे से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण नौशाद अली पुत्र मो० अनवर निवासी: पूरे शिवचरन तिवारी का पुरवा, रेहुवां, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ उम्र: लगभग 20 वर्ष पंजीकृत अभियोग 01. मु0अ0सं0 355/2025 धारा 137(2), 87 बी.एन.एस., थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उ0नि0 लाल बहादुर प्रसाद, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ हे0का0 सर्वेश सिंह, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।

