(
अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ, बुधवार को सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता विषय ' विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत एव डिजिटल भारत पर श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इण्टर कालेज मे मनोज शर्मा खण्ड विकास अधिकारी लालगंज बृजेश श्रीवास्तव खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार मिश्र, कला शिक्षक नीरज कुमार सिंह की देखरेख मे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमे एक माध्यमिक, दो राजकीय विद्यालय ने प्रतिभाग किया जिसमे श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इण्टर कालेज लालगंज की छात्रा दीक्षा प्रथम,प्रतिक्षा दूसरे स्थान पर , तथा जागृति जैसवार राजकीय बालिका इण्टर कालेज कटघर लालगंज की तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर डाॅ सविता सिंह प्रवक्ता , विजयलक्ष्मी सिंह सर्वेश सिंह, विद्यालय के अध्यापक , श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इण्टर का विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामजनम प्रवक्ता ने किया।



