(अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत
भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश द्विवेदी पूर्व कैबिनेट मंत्री उ. प्र सरकार उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने एवं संचालन हरीश तिवारी ने किया कार्यक्रम में मोदी जी के जीवन से जुड़ी पुस्तकों का वितरण किया गया l प्रबुद्ध वर्ग को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा नरेंद्र मोदी जी का जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा है, मोदी के जीवन का एक एक क्षण मां भारती को परम वैभव पर पहुंचने के लिए है दिन में 18 से 20 घंटे काम करना इस बात का प्रमाण है।इस अवसर पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, विनोद राय, कृष्ण मुरारी, आजाद अरमर्दन पूर्व विधायक, रामनयन सिंह, हनुमंत सिंह, आदर्श राय कार्यक्रम संयोजक, नीरज तिवारी, दिलीप बघेल, अजय यादव ,ठाकुर प्रसाद, चंद्र जीत सिंह, आशुतोष राय, सौरभ सिंह मोनू , अभिषेक सिंह सोनू, मनोज यादव, अशोक सिंह, चंदेश्वर, सर्वेश राय सहित आदि कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धगण उपस्थित रहे l








