(अखिलेश मिश्र)
लालगंज (आजमगढ़ ) स्थानीय तहसील परिसर में मंगलवार को आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा साढे सात केबी के सोलर पैनल का लोकार्पण पर्दा हटाकर किया । इस दौरान अधिवक्ताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर व भारतीय संविधान ग्रंथ भेंट कर स्वागत किया । सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अपने सांसद निधि के पहले ही साल हमने अधिवक्ताओं को देने का संकल्प लिया । जिसके परिणाम स्वरूप कलेक्ट्रेट हो चाहे दीवानी या सगड़ी या मेंहनगर लालगंज जैसी तहसीलों में अधिवक्ताओं के लिए हमने अपने निधि से विकास कार्य कराया क्योंकि अधिवक्ता देश व राष्ट्र के लिए हित का कार्य करते हैं और लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के दो नंबर के कुछ नेता जो संसद भवन में बाबा साहब का अपमान करते हैं मनुस्मृति से देश चलाने की बात करते हैं लेकिन हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि समाजवादी पार्टी के सिपाही अखिलेश यादव के नेतृत्व में जितना भी संघर्ष करना पड़ेगा हम पीछे हटने वाले नहीं है और ना ही संविधान को तोड़ने मरोड़ने देंगे । सभा को सांसद दरोगा सरोज, नन्द किशोर यादव, रामअचल यादव रामसेवक यादव सहित आदि ने संबोधित किया । इस अवसर पर हवलदार यादव , सग्राम यादव, प्रमोद यादव , रामाश्रय विश्वकर्मा, शरद यादव, वसीम अहमद, सुधीर श्रीवास्तव, प्रसान्त राय, जितेन्द्र सिंह, हामीद अली, विन्धवासिनी राय, नगेन्द्र सिंह, प्रमोद सरोज, राजेश शुक्ल,
अंकूर मिश्र, सहित अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे । सभा की अध्यक्षता सुर्यमणी यादव ने किया व सचालन संतोष राय एडवोकेट ने किया ।









