(अखिलेश मिश्र)
हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक- 19.09.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा कुल 02 थानों के कुल 04 लूट की घटनाओं का सफल अनावरण किया गया, लूट की घटना कारित करने वाला अन्तर्जनपदीय शातिर अपराधी शिवम यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, लूट के सामान बिक्री से माल मगरूटा 5700 रूपयें, 01 अदद मोबाईल, अवैध असलहा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।थाना कोतवाली पुलिस मुठभेड़ में कुल 02 थानों के कुल 04 लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटनाओं में शामिल अन्तर्जपदीय शातिर अभियुक्त शिवम यादव घायल/गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन मोटर साइकिल, लूट के आभूषण बिक्री के 5700 रूपये तथा 01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 मिस फायर जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद।पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 06.09.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आवेदक विशाल यादव पुत्र मुनीब यादव ग्राम मोजरापुर थाना कोतवाली आजमगढ़ व भाभी पूनम यादव मोटर साइकिल से जाते समय कोठरा मुसहर बस्ती थाना कोतवाली आजमगढ़ के पास दो अज्ञात द्वारा झपट्टा मारकर गले की चैन, कान की बाली छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 446/2025 धारा 304 बीएनएस बनाम दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया है।दिनांक 23.07.2025 को पहाड़पुर थाना उभाव बलिया से एक औरत का बैग(मोबाईल) छिनकर भाग गये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना उभाव जनपद बलिया में मु0अ0सं0 209/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।दिनांक 16.09.2025 को थाना उभाव जनपद बलिया से एक औरत से चेन छिन लिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना उभाव जनपद बलिया में मु0अ0सं0 253/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है।दिनांक 16.09.2025 को थाना उभाव जनपद बलिया से मोटर साइकिल पर एक आदमी व औरत का जाते समय अंगुठी व चेन छिन लिया गया था। महिला के विरोध पर अज्ञात द्वारा फायर किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना उभाव जनपद बलिया में मु0अ0सं0 254/2025 धारा 103(1),309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारी/पुलिस मुठभेड़ का विवरणः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.09.2025 को *ग्राम कोठरा मुसहर बस्ती में* दिनांक 06.09.2025 को घटित घटना का सफल अनावरण करते हुए थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में शामिल बदमाश शिवम यादव पुत्र बैजू यादव निवासी सनिचरा थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर उम्र करीब 20 वर्ष को पुलिस मुठभेड़ के दौरान *बाग लखराव गांव से तमसा नदी के मध्य समय करीब 01.00 बजे* पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया तथा पुलिस मुठभेड में अभियुक्त शिवम यादव उपरोक्त के *बांये पैर में गोली* लगी है । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन मोटर साइकिल व 01 देशी तमंचा .315 बोर, 01 खोखा कारतूस .315 बोर व 01 मिस जिन्दा कारतूस .315 बोर व लूट के सामान की बिक्री का शेष 5700 रूपया बरामद किया गया है।पूछताछ का विवरणःअभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताये कि दिनांक 06.09.2025 को हमलोगों ने थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कोठरा मूसहर बस्ती के पास से एक मोटर साइकिल पर बैठी औरत से झपट्टा मारकर गले की चैन व कान की बाली छीन लिये थे। दिनांक 23.07.2025 को थाना उभाव जनपद बलिया क्षेत्रान्तर्गत एक औरत से बैग छीने थे जिसमें मोबाईल था। दिनांक 16.09.2025 को हमलोग मिलकर थाना क्षेत्र उभाव जनपद बलिया में एक औरत से गले की चैन छीने थे।दिनांक 16.09.2025 को हमलोग मिलकर थाना क्षेत्र उभाव जनपद बलिया में एक मोटर साइकिल पर एक आदमी व औरत से जाते समय अंगुठी व चेन छिन लिया गया था। महिला के विरोध पर हमलोगों द्वारा फायर किया गया था। छीने हुए आभूषण को बेचकर हमलोग पैसा बांट लिये थे यही 5700 रूपये बचे थे जो आपलोगों द्वारा बरामद किया गया है। अपराध का तरिकाः- पेशेवर तरीके से रेकी कर अपराध कारित करते है।घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
शिवम यादव पुत्र बैजू यादव निवासी सनिचरा थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर उम्र करीब 20 वर्ष
*बरामदगी का विवरण:-*
1. घटना में प्रयुक्त दो पहिया वाहन मोटर साइकिल अपाचे
2. एक देशी तमंचा 315 बोर
3. एक खोखा कारतूस 315 बोर
4. एक मिस जिन्दा कारतूस 315 बोर
5. अभियुक्त के पास से नकद कुल 5700/- रूपये थाना कोतवाली आजमगढ़ के मु0अ0सं0 446/25 धारा 304,317(2) बीएनएस से सम्बन्धित माल बिक्री का पैसा बरामद
6.दो अदद मोबाईल फोन
*अनावरण अभियोगों का विवरण- (लूट की 04 घटना का अनावरण)*
1. मु0अ0सं0 446/2025 धारा 304,317(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ (लूट)
2. मु0अ0सं0 209/2025 धारा 304(2) बीएनएस थाना उभाव जनपद बलिया (लूट)
3. मु0अ0सं0 253/2025 धारा 304(2) बीएनएस थाना उभाव जनपद बलिया (लूट)
4.मु0अ0सं0 254/2025 धारा 103(1),309(6) बीएनएस थाना उभाव जनपद बलिया
*पंजीकृत अभियोग*
1-मु0अ0सं0 472/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास का विवरणः-*
1.मु0अ0सं0 160/2025 धारा 109(1),317(2),317(4) बीएनएस व 3,25,27 आर्म्स एक्ट थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया
2.मु0अ0सं0 630/2022 धारा 323,504,506 भादवि व 3(1)द,3(1)ध SC/ST ACT थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
3.मु0अ0सं0 655/2023 धारा 323,504,506 भादवि थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
4.मु0अ0सं0 108/2025 धारा 147,148,149,308,323,504,506 भादवि व 3(1)द,3(1)ध,3(2)5ए SC/ST ACT थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर
5. मु0अ0सं0 446/2025 धारा 304,317(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ (लूट)
6. मु0अ0सं0 209/2025 धारा 304(2) बीएनएस थाना उभाव जनपद बलिया (लूट)
7. मु0अ0सं0 253/2025 धारा 304(2) बीएनएस थाना उभाव जनपद बलिया (लूट)
8.मु0अ0सं0 254/2025 धारा 103(1),309(6) बीएनएस थाना उभाव जनपद बलिया
9.मु0अ0सं0 472/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह थाना कोतवाली आजमगढ़
2. उ0नि0 राज नारायण पाण्डेय चौकी प्रभारी बदरका मय हमराह थाना कोतवाली आजमगढ़
3. उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह चौकी प्रभारी बलरामपुर मय हमराह थाना कोतवाली आजमगढ़
4. उ0नि0 यश सिंह पटेल मय हमराह थाना कोतवाली आजमगढ़







