( अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ, श्री
कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय लालगंज आजमगढ़ के परिसर में हिंदी विभाग की तरफ से हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र - छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ऋषिकेश सिंह ने की,उन्होंने हिंदी के वर्तमान एवं भविष्य पर अपना विचार व्यक्त किया । डॉ अतुल कुमार यादव ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी को प्रमुख रूप से बाजार या व्यापार की भाषा के रूप में कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम में श्री सर्वेश कुमार, डॉ सुनील कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह की उपस्थिति रही। डॉ संगीता वर्मा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन एम ए द्वितीय वर्ष की छात्रा रूबी सोनकर ने किया।


