(
अखिलेश मिश्र)
थाना- सिधारी, जनपद- आजमगढ़ थाना सिधारी व मुबारकपुर की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 07 वर्षीय बच्चे की हत्या के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत इटौरा से आगे डेन्टल कालेज के पास थाना सिधारी व मुबारकपुर पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों को लगी गोली ।घायल अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार निगम उर्फ मन्टू पुत्र राजू निगम निवासी सिधारी थाना सिधारी आजमगढ़ व अभियुक्त राजा निगम पुत्र राजू निगम को गम्भीर हालत में ईलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया । अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार निगम उर्फ मन्टू के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, तथा अभियुक्त राजा निगम उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद-कल दिनांक- 24.09.2025 की रात्रि में वादी साहेबे आलम पुत्र सरफराज अहमद निवासी रामलीला मैदान थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर सूचना दी गयी कि वादी का 07 वर्षीय लड़का शाम समय लगभग 05.00 बजे से लापता है, जिसकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा है, प्रकरण को पुलिस द्वारा संज्ञान में लेकर तत्काल थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 437/25 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया और लड़के की तलाश की जा रही थी। आज दिनांक-25.09.2025 की सुबह परिजनों द्वारा फिरौती माँगने की सूचना दी गयी, कुछ देर बाद डेड बॉडी पड़ोस के घर पर मिलने की सूचना प्राप्त हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस आजमगढ़ भेजवाया गया घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन, तकनीकी जानकारी के माध्यम से अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे।दोपहर में परिजनों ने दो अभियुक्तों शैलेन्द्र कुमार निगम उर्फ मन्टू पुत्र राजू निगम व राजा निगम पुत्र राजू निगम निवासी सिधारी थाना सिधारी आजमगढ़ को नामजद करते हुए बताया कि हार्डवेयर की दुकान की पुरानी रंजिश, पुराने विवाद व व्यवसायिक रंजिश की वजह से दोनो लोगो ने अपने परिवार के साथ मिलकर हत्या किये जाने बात बताई। श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी, श्रीमान् पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 25.09.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री मधुवन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिधारी व प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा *थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत इटौरा से आगे डेन्टल कालेज के बगल से जाने वाले सड़के मार्ग जो खेमऊपुर* की तरफ जाता है, उसी मार्ग पर समय लगभग 18.55 बजे चेकिंग के दौरान अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में हत्या के अभियोग से संबंधित 02 *अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार निगम उर्फ मन्टू पुत्र राजू निगम निवासी सिधारी थाना सिधारी आजमगढ़ दो गोली लगी तथा दुसरे अभियुक्त राजा निगम पुत्र राजू निगम के एक गोली* लगी, गम्भीर हालत में घायल अभियुक्तों को ईलाज हेतु जिला अस्पाताल ले जाया गया है।घटना की विवेचना में फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।इसके अलावा इलेक्ट्रानिक एवं अन्य साक्ष्यों को संकलित कर गुणवत्तापूर्वक विवेचना सुनिश्चित की जायेगी व मा0 न्यायालय में त्वरित व प्रभावी पैरवी कर सभी दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । अभियुक्तों कब्जे से *02 अदद तमंचा 315 बोर, 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, बरामद* किया गया। जिसके संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।घायल/ गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- घायल अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार निगम उर्फ मन्टू पुत्र राजू निगम निवासी सिधारी थाना सिधारी आजमगढ़
02. घायल अभियुक्त राजा निगम पुत्र राजू निगम निवासी सिधारी थाना सिधारी आजमगढ़
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशिमौली पाण्डेय, मय हमराह थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ ।
2.प्रभारी निरीक्षक श्री हिमेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह, थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
3.उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा मय हमराह थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।




