(अखिलेश मिश्र)
लालगंज ( आजमगढ़ ) आजमगढ - वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामगंज बाजार तिराहा के पास स्कूल बस को डम्पर ने मारा टक्कर । टक्कर मे ठाकुर विद्या मन्दिर ग्लोबल स्कूल कैथीशंकरपुर लालगंज के 14 छात्र -छात्रा व डाइबर खलासी साहित कुल 16 घायल। सभी का सौ सैय्या संयूक्त चिकित्सालय लालगंज में हो रहा है इलाज । घायलो मे कृष्णा पुत्र राकेश सरोज 13 वर्ष गोमाडीह थाना गंभीरपुर , प्रतीक पुत्र आनंद 8 वर्ष बहादुरपुर थाना गंभीरपुर, प्रिया कुमारी पुत्री आनंद 8 वर्ष बहादुरपुर थाना गंभीरपुर, अंजलि पुत्री लालबहादुर पन्दहा थाना मेहनगर , सागर 18 वर्ष पुत्र इंद्रेश महगूपुर थाना गंभीरपुर , शिव प्रसाद 13 वर्ष पुत्र आनंद यादव बहादुरपुर थाना गंभीरपुर , अनन्या राय 8 वर्ष पुत्र प्रदीप राय गोसाई की बाजार थाना गंभीरपुर ,आयुषी राय 12 वर्ष पुत्री हरिओम राय गोमाडीह थाना गंभीरपुर , अनुज गुप्ता 15 वर्ष पुत्र कृष्ण मुरारी गोसाई की बाजार गंभीरपुर , शिव प्रसाद 14 वर्ष पुत्र आनंद वर्ष अमेठी थाना गंभीरपुर ,
प्रिया यादव 15 वर्ष पुत्री लालबहादुर यादव पंदहा थाना मेहनगर , सौरभ 15 वर्ष पुत्र इंद्रेश कुमार मेहनगर,
सागर उम्र 17 वर्ष पुत्र इंद्रेश मेहनगर,
तेजस राय 12 वर्ष पुत्र पंकज राय अमौड़ा थाना गंभीरपुर, ड्राइवर कमलेश राय पुत्र शिव प्रसादअमेठी 55 वर्ष थाना गंभीरपुर ,
कंडक्टर भीम 25 वर्ष पुत्र मूलचंद मिर्जाआदमपुर थाना देवगांव जिला आजमगढ के निवासी घायल हो गये सभी को स्थानीय लोगो की मदद से सौ सैय्या सयुक्त चिकित्सा पहुंचाया गया । जहां डाक्टरो ने सभी का प्रथमिक उपचार किया । दो छात्र एक छात्रा शिवप्रसाद यादव व अनन्या राय व अनूज गुप्ता का पैर फैक्चर हुआ । दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने-अपने बच्चों की हाल जानते हुए बच्चों को घर ले गए । वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी लालगंज भूपाल सिंह , क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश , कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय , एस आई विनोद सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर छात्र छात्राओ के इलाज मे सहयोग किये ।










