(अखिलेश मिश्र) अहिरौली
लालगंज आजमगढ,नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद चौहान तथा मंडल प्रभारी डॉक्टर अरविंद कुमार का लालगंज में प्रथम आगमन पर संयुक्त रूप से डाक बंगले पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया ।स्वागत के दौरान बहन कुमारी मायावती जिंदाबाद जिला अध्यक्ष विनोद चौहान जिंदाबाद नारों कें साथ गर्म जोशी से बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोफेसर इंदु चौधरी, विधानसभा प्रभारी राम जी सरोज, विधानसभा अध्यक्ष रामबचन, विधानसभा उपाध्यक्ष नीरज सिंह पिंटू, विधान सभा महासचिव उग्रसेन ,भाईचारा संयोजक बुद्धू राम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध राजभर ,बृजेश प्रधान, इंद्रमणि अशोक महा प्रधान ,डॉक्टर सौरव, राम अवध, हरिश्चंद्र, सोनू ,संकटा प्रसाद ,विनय कुमार ,डॉक्टर रुद्रा ,प्रवीण सिंह सहित आदि अधिकार्यकर्ता उपस्थित रहे।


