(
अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ़। आस्था और श्रद्धा को लेकर लोगों द्वारा दूर-दूर तक देवी देवताओं के दर्शन के लिए जाते हैं और भगवान के प्रति श्रद्धा के साथ अपने परिवार व भाई बांधव के लिए उज्जवल भविष्य की भगवान से प्रार्थना करते हैं गाजियाबाद से चलकर संजय सिंह सीनियर मैनेजर हेल्थ केयर एम एन सी व उनकी पत्नी मीरा सिंह गाजियाबाद से चलकर लालगंज रेतवा चंद्रभानपुर में स्थापित भगवान परशुराम जी का पति-पत्नी दोनों लोगों ने श्रद्धा के साथ दर्शन किया संजय सिंह ने कहा कि भगवान परशुराम जी का दर्शन करने से मै और मेरा परिवार धन्य हो गया और यहां के लोग भगवान परशुराम जी का निरंतर पूजन अर्चन करते रहें जिससे कि सभी लोगों का निरंतर भविष्य उज्ज्वल बना रहे।




