(अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ, प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई लालगंज के द्वारा शैक्षिक उन्नयन निपुण संगोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी वृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के उज्जवल भविष्य शुभकामना विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों में लालगंज की स्थिति पर समग्र रूपरेखा प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलामंत्री आशुतोष सिंह ने इस तथ्य पर जोर दिया कि हमें जो भी परिलव्धियां प्राप्त हुई वह संघ के ही बल पर हासिल हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता
गंगाप्रसाद यादव ने एवं संचालन ब्लाक अध्यक्ष डा.सत्यप्रिय सिंह ने किया।कार्यक्रम में विपिन बिहारी पाण्डेय,नवनीत गुप्त,संजीव सिंह,राकेश पाण्डेय,विनय सिंह,संदीप पाण्डेय, अतुल सिंह,धनञ्जय सिंह अमरबहादुर सिंह,शिवम सरोज सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।


