(
अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ़, बहुजन समाज पार्टी की सामाजिक भाईचारा की महत्वपूर्ण बैठक बुद्ध विहार कटघर लालगंज पर संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर रहे। राजभर ने कहा कि आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है तथा आने वाले 2027 में बहन कुमारी मायावती प्रदेश की पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी तथा इसमें महत्वपूर्ण योगदान सामाजिक भाईचारा का होगा हम सबका हीत बहुजन समाज पाट्री में ही है ।इस अवसर पर संजय कुमार मोराय, बुधराम , संतोष , राममिलन विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा ,विष्णु मौर्य, कपूर चौहान, भोला गुप्ता,अशोक सोनकर, नीरज सिंह पिंटू ,डॉक्टर संजय राजभर, अवध राजभर, रामबचन ,उग्रसेन, सोनू ,सौरभ, हीरामन सेठ, बृजेश प्रधान सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

