(अखिलेश मिश्र)
लालगंज आजमगढ़ , भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओमप्रकाश सिंह तथा दी बार एसोसिएशन लालगंज के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी आजमगढ़ महोदय को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी लालगंज को दिया। जिसमें लालगंज नगर पंचायत से सम्बद्ध ग्राम पंचायत मसीरपुर की विद्युत सप्लाई को लालगंज फीडर से किए जाने की मांग की गई। अब तक उक्त दीनदयाल नगर तथा आर्य नगर की विद्युत सप्लाई गोसाई की बाजार फीडर से होती है। उक्त दोनों वार्डों की विद्युत सप्लाई एक ही ट्रांसफार्मर से होने के कारण लो वोल्टेज की समस्या रहती है तथा विद्युत सप्लाई हमेशा बाधित रहती है। लो बोल्टेज की समस्या से निराकरण के लिए लालगंज फीडर से विद्युत सप्लाई किया जाना आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कटघर लालगंज से संबंध चारों ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत की सुविधाएं प्रदान किए जाने की भी मांग की। जिसमें सफाई ,कूड़ा निस्तारण ,जल निकासी ,स्ट्रीट लाइट लगाए जाने की मांग मुख्य है। इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह, नागेंद्र सिंह एडवोकेट, राम नयन सिंह कृष्ण कुमार मोदनवाल, संतोष कुमार सिंह,हरी यादव,श्री प्रकाश राय आदि मुख्य थे।